कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह का 2 सहयोगी गिरफ्तार

संवादाता सम्मेलन में जानकारी देते डीएसपी तौकीर आलम

जमशेदपुर | जुगसलाई थाना अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस द्वारा फिल्मी स्टाइल में झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह के दो साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। उक्त जानकारी शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक विधि-व्यवस्था मो. तौकीर आलम ने अपने कार्यालय में आयोजित संवादाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रौशन सिंह जो मनीष सिंह का चचेरा भाई और दीपक सिंह जो मनीष सिंह के सहयोगी के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

जानकारी देते हुए उपाधीक्षक ने बताया कि उक्त दोनों युवक गैंगस्टर मनीष सिंह के इशारे पर जुगसलाई और विभिन्न क्षेत्र के व्यापारियों को डराना, धमकाना और रंगदारी वसूलने का काम करता था। पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Post Comment

You May Have Missed