बुड़ामारा चाकुलिया रेल लाइन परियोजना को मिली रैयतों की सहमति

ग्रामसभा में उपस्थित अधिकारी और ग्रामीण

जमशेदपुर | बुड़ामारा चाकुलिया रेल लाइन परियोजना क्रियान्वयन हेतु भूमि अर्जन से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय रैयतों के साथ संवाद स्थापित करने एवं उनकी आपत्तियों के समाधान के लिए शुक्रवार को संबंधित गांवों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गुंजन सिन्हा की अध्यक्षता मौजा भूरशान, खैरबनी, टोभाबनी, गौरांगपुर, मौदा एवं हिजली में ग्राम सभा की गई। ग्राम सभा के दौरान रैयतों को परियोजना की आवश्यकता, संभावित लाभों तथा भूमि अर्जन प्रक्रिया से संबंधित प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।

ग्राम सभा में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के अलावे अंचल अधिकारी, बहरागोड़ा तथा दक्षिण पूर्व रेलवे, खड़गपुर के सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed