5 लाख घूस के साथ भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू और भाजपा नेता को एसीबी ने किया गिरफ्तार

सरायकेला/खरसावां | एसीबी की टीम ने मंगलवार को सरायकेला/खरसावां जिला समाहरणालय में छापामारी कर भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम कुमार आचार्य और भाजपा नेता(दलाल) विनय कुमार तिवारी को पांच लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। प्रीतम पर भू-अर्जन के एक मामले में चालीस लाख घुस मांगने का आरोप था, जिसकी शिकायत चांडिल के धुनाबुरू के गुरुचरण सिंह सरदार ने एसीबी से की थी। मामले पर एसीबी की टीम ने सत्यता की जांच करते हुए दोनों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। टीम ने सबसे पहले पांच लाख घुस लेते हुए दलाल विनय कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया इसके पश्चात जिला समाहरणालय पहुंच कर प्रीतम कुमार आचार्य को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर स्थित कार्यालय लाया गया, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। मालूम हो कि जमीन मुआवजा मिले एक करोड़ 40 लाख के कमीशन की पहली किश्त पांच लाख रुपया गुरुचरण सिंह भाजपा नेता के माध्यम से विभाग को दे रहा था।



Post Comment