साकची में लाइब्रेरी का शुभारंभ जल्द, उपायुक्त ने निर्माण कार्य का लिया जायजा

जमशेदपुर | उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को साकची स्थित निर्माणाधीन लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाइब्रेरी के शीघ्र शुभारंभ सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों, मूलभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि लाइब्रेरी विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए ज्ञान एवं अध्ययन का महत्वपूर्ण केंद्र बने, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्णव मिश्रा, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त श्री कृष्ण कुमार तथा जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।



Post Comment