आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के चार प्रशिक्षुओं का क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में चयन

जमशेदपुर | आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, गोलमुरी के चार प्रशिक्षुओं का चयन देश की अग्रणी इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में हुआ है। संस्थान के प्रबंधन, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सभी चयनित प्रशिक्षुओं को उनकी सफलता पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित प्रशिक्षुओ में देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया और प्रीतम का नाम है।
इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का परिणाम है। यह चयन संस्थान की उस प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है जिसके अंतर्गत वर्षों से विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार किए जाते रहे हैं।



Post Comment