सुंदरनगर में झामुमो ने केंद्र सरकार का जलाया पुतला

केंद्र सरकार का पुतला जलते झामुमो कार्यकर्ता।

जमशेदपुर | बढ़ती महंगाई के मद्देनजर गुरुवार को झामुमो केरवाडूंगरी, पोडेहासा, बायंगबिल पंचायत कमिटी के सयुक्त तत्वाधान में सुंदरनगर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान बहादुर किस्कू ने कहा कि 2016 में हुए नोट बंदी से लेकर अब तक हो रहे पेट्रोल क्राइसेस, गैस और अन्य सामानों के बढ़ते कीमत से आम जनमानस परेशान है। झामुमो इसका कड़े रुख से विरोध करता है।

मौके पर बहादुर किस्कू, अनिल करकेटा, उत्तम टुडू, मनोज नहा, अशोक अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, गोकुल मार्डी, सुधीर हांसदा, भगत सोरेन, अनिल मुंडा, दीपक पाल, बिक्रम टुडू, कार्तिक महतो, शंकर हेंब्रम, द्रोपदी मुंडा, मायावती टुडू, चम्पा मुर्मू, मायावाती हेंब्रम, बबलू महतो, प्रवीण ढाली आदि उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed