श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई माँ कर्मा जयंती

जमशेदपुर | सोनारी क्षेत्र में तेलूस तेली समाज द्वारा माँ कर्मा जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ कर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों, महिलाओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
वक्ताओं ने माँ कर्मा के त्याग, सेवा और समाज कल्याण के आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता, भाईचारा और विकास को मजबूती मिल सकती है। कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा युवाओं को समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में समाज की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
ये थे उपस्थित
मौके पर तेली साहू समाज सोनारी क्षेत्र के अध्यक्ष लखन साहू, उपाध्यक्ष संतराम साहू, महासचिव बाबू दास , कोषाध्यक्ष रमेश साहू समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।



Post Comment