18 बाइक आज से साहेबगंज में करेंगे विशेष ग़श्ती
- उपयुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह द्वारा झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
- जिला नियंत्रण कक्ष साहेबगंज हेल्पलाइन नंबर : 9006963963, 9631155933, 9065370630, 06436-356485, 06436-222101, 06436-222202

साहेबगंज | जिला प्रशासन साहेबगंज द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण एवं रात्रि गश्ती को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक विशेष बाइक दस्ता का गठन किया गया है। जिसमें नवप्राप्त सोलह अपाची, चार रॉयल एनफील्ड बाइक गश्ती बाइकों के माध्यम से शहर में शक्ति प्रदर्शन किया गया।
शनिवार को समाहरणालय परिसर साहिबगंज में उपायुक्त हेमंत सती एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह द्वारा झंडी दिखाकर बाइक को रवाना किया गया। फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर अंजुमन नगर मार्ग, रसूलपुर मार्ग, एल सी रोड, कॉलेज रोड, पूर्वी फाटक, सुभाष चौक मार्ग होते हुए पुनः समाहरणालय परिसर में सम्पन्न हुआ।
जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह विशेष बाइक क्रय किया गया जिससे खासकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह दस्ता न सिर्फ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेगा बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ाएगा। – हेमंत सती, उपायुक्त, साहेबगंज।
इन बाइकों का उपयोग नियमित पेट्रोलिंग के साथ-साथ विशेष अवसरों पर भी किया जाएगा, जिससे अपराध पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बाइक दस्ते के संचालन की प्रक्रिया एवं तत्परता पर भी संतोष व्यक्त किया। – अमित सिंह, पुलिस अधीक्षक, साहेबगंज।
Post Comment