कांग्रेस : टाटानगर मंडल का संगठन सृजन अभियान

बैठक में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता।

जमशेदपुर | टाटानगर मंडल कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि दक्षिण सुसनीगढ़िया, उत्तरी सुस्नीगढ़िया और पूर्वी कीताडीह पंचायत कमिटी का गठन पंचायतों में जाकर ही करें। उन्होंने 20 जुलाई को चाईबासा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मंडल स्तर के पदाधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने की बात कहीं।


ये थे उपस्थित
बैठक में पर्यवेक्षक अखिलेश सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष विजेंदर तिवारी, संजय सिंह आजाद, प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, अमरजीत नाथ मिश्रा, सूरज मुंडा, राजेंद्र सिंह, अपर्णा गुहा, हरि सामद, रंजन सिंह, मो कमाल, शैलेश मिश्रा, रवि, मनोज कुमार पासवान, ओम प्रकाश, मो चांद, शुभम झा, राजेश दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed