25 जुलाई को बाबाधाम के लिए रवाना होंगे 1000 शिवभक्त

कांवड़ यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता करते विकाश सिंह।

जमशेदपुर | 25 जुलाई को बाबा धाम देवघर के लिए 1000 शिव भक्तों का जत्था जमशेदपुर से रवाना होगा। उक्त जानकारी गुरुवार को सोनारी स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित इस 108किमी सुल्तानगंज से देवघर बाबा बैजनाथ धाम कांवड़ यात्रा के दौरान कुल 4 पड़ाव होंगे, जहां भक्तों के आराम करने, मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूरे रस्ते चिकित्सा सेवा उपलब्ध रहेगी। इस कांवड़ यात्रा में अबतक 572 महिलाओं एवं 428 पुरुषों ने अपना निबंधन करवाया है।

मप्र रीवा से आए कलाकारों द्वारा होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

जानकारी देते हुए विकाश सिंह ने कहा कि पड़ाव में मध्यप्रदेश के रीवा से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। साथ ही देवघर यात्रा के दौरान 150 की संख्या में सेवक भक्त पूरे रस्ते शिवभक्त की सेवा करेंगे जो एक दिन पूर्व अपने निर्धारित स्थल पर पहुंच जाएंगे।

ये थे उपस्थित
किशोर बर्मन, आशुतोष सिंह, अरविंद महतो, प्रकाश वर्मा, छोटेलाल सिंह, अजय लोहार, सुनील सिंह सहित कांवर यात्रा में शामिल होने वाली महिलाएं उपस्थित हुई ।

Post Comment

You May Have Missed