रांची : अंचल अधिकारी और कर्मचारी शो-कॉज

रांची | जन समस्याओं के समाधान में कोताही पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को कड़ा रुख अपनाते हुए माण्डर अंचल अधिकारी और कांके अंचल के कर्मचारी को शो-कॉज करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता दरबार में आई शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर शो-कॉज का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई ही प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे में अगर कोई भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे सोमवार को अपने कार्यालय में आम जनता की समस्या सुन रहे थे।



Post Comment