परसुडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

जमशेदपुर | जेआरडी टाटा के 121वी जयंती पर मंगलवार को परसुडीह के वीणापाणी संघ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर परिवार कल्याण संस्थान, टाटा मोटर्स एवं वीणापाणी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एलएम जोसेफ एवं डॉ कुमारी रश्मि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में शिशु रोग, स्त्री रोग एवं सामान्य रोग के 351 मरीजों की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही 15 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष पद्मावती गोप, सचिव रणजीत गोप, सुबोध गोराई, अनिल गोप, बिमल दास, नारायण चंद्रा, प्रभात मुखर्जी समेत टाटा मोटर्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपस्थित थी।



Post Comment