छोटा गोविंदपुर में जन्माष्टमी पर बच्चों की लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता
- 20 अगस्त को महिलाओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन।

जमशेदपुर|श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में छोटा गोविंदपुर स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में कृष्णा बॉयज समिति द्वारा लठमार मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 12 वर्ष तक आयु वर्ग के लगभग 80 बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला एवं उत्साह से दर्शकों को रोमांचित किया।
प्रतियोगिता में आराध्या राय ने प्रथम, श्रावणी ठाकुर ने द्वितीय और श्रीनिवास ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना कौशल साबित किया। विजेताओं को समिति की ओर से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर.के. सिंह, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, जॉइंट सेक्रेटरी अनिल शर्मा सहित समिति के पदाधिकारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



Post Comment