ईद उल मिलाद सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर बैठक

जमशेदपुर | ईद उल मिलाद के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संचालन को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवश्यक नागरिक सुविधाएं, आवश्यकता के अनुरूप बेरिकेडिंग हेतु नगर निकायों तथा जुलूस की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया । इसके साथ ही थाना स्तर पर स्थानीय कमिटी के साथ बैठक करने को लेकर भी निर्देश दिया गया। बैठक में ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, एसडीओ धालभूम चंद्रजीत सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, सभी डीएसपी व शहरी क्षेत्र के बीडीओ, सीओ, थाना प्रभारी उपस्थित रहे।



Post Comment