लालच बुरी बला है : पैसा दोगुना करने के नाम पर चार लाख की ठगी
- थाना प्रभारी मुसाबनी और साइबर थाना बिस्टुपुर पर ठग को संरक्षण देने का आरोप।
- इसमें करन कुमार बास्के (मुसाबनी), संजय गुप्ता (जमशेदपुर), मृगांक श्रीवास्तव (रांची), रांची निवासी बृज मोहन सिंह (वर्तमान में दुबई) पर आरोप।
- लोगों को जागरूक करने की जरूरत।

जमशेदपुर | कहते है ना कि ज्यादा के चक्कर में जो है वो भी डूब जाता है। “लालच बुरी बला है” कुछ ऐसा ही हुआ – क्रिप्टो करेंसी में पैसा दोगुना करने का एक और मामला सामने आया है। कुछ दिन पूर्व भी सिदगोड़ा थाना में इस तरह का मामला प्रकाश में आया था। मालूम हो कि चाकुलिया थाना अंतर्गत आदित्य कुमार महतो को मुसाबनी के रहने वाले करन कुमार बास्के ने 367600 रुपए का चुना लगाया है। जानकारी देते हुए आदित्य न बताया कि वर्ष 2024 में 500 दिनों में पैसा डबल करने के नाम पर उसने 367600 का ऑनलाइन भुगतान और लगभग 4 लाख रुपए नगद दिया था।
पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई करने का आरोप
आदित्य महतो ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने साइबर थाना बिष्टुपुर में जा कर 04 जून 2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (ACK No – 23405250007948) पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर थाना बिष्टुपुर के S.I. अंजनी कुमार और मुसाबनी थाना प्रभारी के हस्तक्षेप से करन कुमार बास्के की पत्नी काजल कुमारी द्वारा 17 जून 2025 को केवल ₹1,00,000/- का डिमांड ड्राफ्ट दिला कर शेष राशि अगले माह लौटाने का वादा किया गया। तत्पश्चात महीनों बीत जाने के बाद दिनांक 26 अगस्त 2025 को केवल ₹10,000/- (दस हजार) का ड्राफ्ट दिखाया गया और मामले को टालमटोल किया जा रहा है। इस मामलें में लिखित शिकायत के बावजूद साइबर थाना बिष्टुपुर, जमशेदपुर और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अब तक कोई ठोस क़ानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
दो करोड़ रुपए की ठगी की शिकायत सिदगोड़ा थाना में
मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व सिदगोड़ा थाना में भी सपन महतो और संजय कुमार ने जिले के 15 – 20 लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपए की ठगी की शिकायत की गई थी। शिकायत में इसी समूह के बृजमोहन सिंह पर क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर डेढ़ साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी की गई।



Post Comment