भूटान के प्रधानमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए

अयोध्या | भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे अपने पत्नी के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार के दर्शन हेतु अयोध्या धाम पधारे। भगवान रामलला सरकार के दर्शन पश्चात उन्होंने श्री राम दरबार के दर्शन किए तथा तत्पश्चात कुबेरटीला पर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं आरती भी की।




Post Comment