स्वास्थ शिविर में एक सौ लोगों ने कराया जांच

सरायकेला-खरसावां | सूर्योदय नेशनल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल अकादमी द्वारा रविवार को चांडिल अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनसा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ प्रकाश हवलदार की देखरेख में आयोजित इस शिविर करीब एक सौ लोगों ने अपना जांच करवाया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां एवं परामर्श दिया गया। इस आयोजन में यौगिक टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का भी योगदान रहा।
मौके पर संस्था के अध्यक्ष सुजीत साहू, मिथलेश महतो, दिलीप सिंह, बाबा पूर्णचंद्र महतो, दीपक शर्मा, गीता साहू मामूनी महतो, सूर्य प्रकाश साहू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।



Post Comment