खूंटी : कदमा स्थित प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण
- कटहल समेत सीजन अनुसार खूँटी जिले में उत्पादन होने वाले आलू, केला, स्वीट पोटैटो समेत अन्य उत्पादों के गुणवत्तापूर्ण प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग को लेकर उपायुक्त द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देश।

खूंटी | उपायुक्त आर. रॉनिटा ने मंगलवार को कदमा स्थित प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के माध्यम से प्रोसेसिंग यूनिट के बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालन का निर्देश दिया। उन्होंने प्रोसेसिंग यूनिट में कटहल समेत सीजन अनुसार खूँटी जिले में होने वाले उत्पादों यथा आलू, स्वीट पोटैटो, केला समेत अन्य स्थानीय उत्पादों का प्रोसेसिंग करने पर जोर दिया।
उत्पादों का प्रोसेसिंग कर उत्पादित वस्तुओं की गुणवत्ता, उत्पादन प्रक्रिया एवं विपणन प्रणाली को सुव्यवस्थित ढंग से कैनिंग एवं पैकेजिंग करने का निर्देश दिया। जिससे ग्राहकों तक गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को पहुंचाया जा सके। उपायुक्त ने जेएसएलपीएस के तहत एफपीओ की दीदियों का हौसला अफजाई करते हुए बेहतर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। साथ हीं प्रोसेसिंग से बने उत्पादन में वृद्धि एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादों के निर्माण हेतु प्रेरित किया।
सीजन अनुसार उत्पादों का प्रोसेसिंग कर कैंनिग एवं अच्छी पैकेजिंग के माध्यम से चिप्स, आटा समेत अन्य सामग्री तैयार करें। जिससे खूँटी जिले के उत्पादों को झारखंड समेत अन्य राज्यों के ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके। इससे जिले के किसानों को फायदा होगा, साथ हीं खूँटी जिला के उत्पादों को भी नया बाजार मिलेगा। आर. रॉनिटा, उपायुक्त, खूंटी।



Post Comment