अनुसूचित जनजाति की मांग को लेकर कुड़मी समाज कल करेगा रेल चक्का जाम
- रेल प्रशासन ने दपू रेलवे के चिन्हित स्टेशनों पर तैनात की क्योआरटी
- प्रशासन सतर्क, सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर प्रशासन की कड़ी नज़र, प्रदर्शनकारियों की होगी गिरफ्तारी

जमशेदपुर | कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शीघ्र शामिल करने की माँग को लेकर शनिवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न स्टेशनों पर अनिश्चितकालीन रेल और सड़क नाकाबंदी करने को लेकर घोषणा किया गया। इसको लेकर रेल प्रशासन सतर्क है।
शुक्रवार की देर शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रेल प्रशासन ने बताया कि विशेष रूप से दक्षिण पूर्व रेलवे के 52 चिन्हित विरोध स्थलों पर आरपीएफ और जीआरपी की तैनाती बढ़ा दी गई है। रेलवे ने यह भी चेतावनी दिया कि अगर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी और अभियोजन सहित कार्रवाई करने के लिए अधिकृत है।



Post Comment