गौ तस्करी और गौ हत्या रोकने को लेकर एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर | भारतीय गोवंश रक्षण, संवर्धन परिषद विश्व हिंदू परिषद (गौ रक्षा विभाग) जमशेदपुर महानगर के विधि प्रकोष्ठ के द्वारा शुक्रवार को जमशेदपुर सहित जिले के विभिन्न मुस्लिम बहुल क्षेत्र विशेषकर मानगो, आजादनगर, बारीनगर (टेल्को), जुगसलाई, हल्दीपोखर (कोवाली) मैं बकरीद पर्व को ध्यान में रखकर पशु तस्कर एवं कसाइयों के द्वारा कुर्बानी व हत्या के उद्देश्य से लाये व जमा किए जा रहे गोवंश को मुक्त करने को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।
इसके साथ-साथ पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित थाना क्षेत्र से होकर विशेष कर गालूडीह, घाटशिला, धालभुमगढ़, श्यामसुंदरपुर, चाकुलिया, बहरागोड़ा, बारसोल, डुमरिया, गुड़ाबांधा , मुसाबनी इत्यादि थाना क्षेत्र से होकर झारखंड से तथा भाया झारखंड होकर पश्चिम बंगाल में हत्या के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर हो रही गोवंश की तस्करी पर पूर्णता रोक लगाने की भी मांग की।
विधि प्रमुख लालटु चंद्र के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिय आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर क्षेत्र में हो रहे गौ हत्या एवं गोवंश की तस्करी पर जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासनिक पदाधिकारीयों की चुप्पी पर गंभीर चिंता वह आक्रोश व्यक्त किया गया तथा पशु तस्करों एवं कसाइयों खिलाफ के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होने पर बकरीद के पूर्व आंदोलन पर विचार करने का निर्णय लिया गया।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत साहू, गब्बू लाल जायसवाल, दीपक शर्मा, सुशील शर्मा, पूरन वर्मा, आनंद झा, रमेश प्रसाद, सुनील मोहंती, सिकंदर सिंह, अमित सिन्हा, सूरज सिंह, शुभम कुमार, सुमंत मिश्रा, सलिल दिगार, रत्नेश सिंह, गोपी राव, संतोष वर्मा, उत्तम दास, नवीन सिंह सरदार, मनीष कुमार, दीपक शर्मा, आनंद प्रसाद, राहुल दुबे, शिवम झा, रोहित, आशीष, सुजीत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Post Comment