गोंड समाज ने मनाई महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती

जमशेदपुर | अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ द्वारा बर्मामाइंस विकास भवन में रविवार को भारत की महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती मनाई गई। इस दौरान समझने लोगों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के अध्यक्ष दिनेश साह ने महान वीरांगना रानी दुर्गावती की जीवनी और गाथा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती कभी भी किसी राजा, सम्राट या बादशाह की अधिनता स्वीकार नहीं की और अपनी अस्मिता के लिए बलिदान दे दिया।
ये थे उपस्थित
मौके पर अध्यक्ष दिनेश शाह, महिला अध्यक्ष नीतू कुमारी, अम्बे ठाकुर, मंजू देवी, चंपा देवी, शांति देवी, रामा नंद प्रसाद, कन्हैया शाह, मदन शाह, हरकेश शाह, बॉबी शाह, उमेश शाह, मनोज प्रसाद, अंजू देवी, सोहन शाह सहित कई लोग उपस्थित थे।



Post Comment