डॉ. मीरा मुंडा ने किया काली पूजा पंडाल का उद्घाटन

जमशेदपुर | हरहरगुट्टू देवता भवन के समीप श्री श्री काली पूजा महादेव मंदिर पूजा समिति द्वारा निर्मित मां काली के भव्य पंडाल का उद्घाटन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने की। इस अवसर पर बतौर अतिथि भाजपा नेत्री डॉ. मीरा मुंडा, जमशेदपुर महानगर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं सुमित शर्मा उपस्थित रहे।
ये थे उपस्थित
इस अवसर पर पूजा समिति के संस्थापक बबुआ सिंह के साथ विनय तिवारी, कोषाध्यक्ष लालू सिंह, महासचिव राजेश कुमार सिंह, अशोक मिश्रा, मुकेश सिंह, पप्पू सिंह, सुधांशु सिंह, कुंभलता देवी, संजू देवी, सन्नी सिंह, शंकर, , मनीष सिंह, रोहित कुमार, शंकर कुमार, अमित कुमार, गौरव कुमार, नीरज सिंह, पंकज कुमार, उज्जवल एवं निखिल सिंह सहित समिति के सभी सदस्य एवं स्थानीय बस्तीवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
पूजा समिति द्वारा वर्ष 2012 से प्रतिवर्ष मां काली पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष पंडाल की थीम उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध मंदिर पर आधारित है, जिसे बंगाल के कुशल कारीगरों ने तैयार किया है। विद्युत सज्जा और पंडाल की भव्यता इस बार भी शहरवासियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी।
प्रवीण सिंह, अध्यक्ष, श्री श्री काली पूजा महादेव मंदिर पूजा समिति।



Post Comment