पंसस ने दिवाली पर दिया आरओ प्लांट का उपहार

जमशेदपुर | बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता द्वारा मंगलवार को आरओ फिल्टर प्लांट दिवाली उपहार में दिया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। वैदिक मंत्रोचारण के साथ इसका पूजा कर विधिवत उद्घाटन किया गया। जानकारी देते हुए सुनील गुप्ता ने बताया कि स्थानीय लोगों के शुद्ध पेयजल की समस्या को देखते हुए इस योजना को कुंवर सिंह मैदान में लगाया गया है, जिसका लाभ स्थानीय लोग अब ले सकते है।
करीब सात लाख रुपया की लागत से लगे इस आरओ प्लांट का संचालन स्थानीय लोगों द्वारा ही किया जाएगा। जिसमें सर्वसम्मति से पांच रुपए में 20 लीटर पानी देना पर स्थानीय लोगों ने सहमति बनाई है।
ये थे उपस्थित
उद्घाटन कार्यक्रम में पंसस सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमुद रंजन सिंह, सीमा पांडे, मिथलेश सिंह, राकेश झा, रमेश सिंह, विशाल सिंह, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित थे।



Post Comment