मुर्गा पाड़ा में अपराधी विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या

सरायकेला | चांडिल थाना अंतर्गत चिल्गु स्थित हाट बाजार में आयोजित मुर्गा पाड़ा में देर शाम अपराधियों ने विजय तिर्की की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली चलते ही हाट बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। जानकारी के मुताबिक अज्ञात अपराधियों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने में लगी। सूत्रों के मुताबिक विजय तिर्की अमरनाथ सिंह हत्याकांड में भी शामिल था और फिलहाल तड़ीपार था। इस घटना को आपसी रंजिश बताया जा रहा है।



Post Comment