डोभो में घर बना रहे संवेदक समेत दो की पिटाई, घायल

सरायकेला-खरसावां | कपाली थाना अंतर्गत सोमवार को डोभो पुरानी बस्ती में लगभग 15 युवकों ने एक निर्माणाधीन घर पर धावा बोल संवेदक और मजदूरों के साथ मारपीट की। साथ ही 10 लाख रुपए रंगदारी नहीं तो जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने हथियार दिखाकर निर्माण कार्य कर रहे कालटू सिंह और उसके अन्य दो साथियों की बुरी तरह पिटाई कर दी। आनन फानन में ग्रामीणों ने सभी को टीएमएच में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही कपाली थाना प्रभारी धीरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।



Post Comment