विद्युत समस्या को लेकर जीएम को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर | लगातार कुछ महीनों से हो रही विद्युत समस्या को लेकर बुधवार को वीर दिशोम गुरु शिबू सोरेन स्मारक समिति बैनर तले एक प्रतिनिधि मंडल ने जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक से मुलाकात की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मिथुन चक्रवर्ती ने बागबेड़ा, परसुडीह, सुंदरनगर, हरहरगुट्टू, मतलाडीह, सुंदरनगर, सरजामदा आदि क्षेत्रों में हो रही विद्युत समस्या से अवगत कराया। मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि इस भीषण गर्मी में विद्युत एक जटिल समस्या है। छात्र – छात्राएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये थे उपस्थित
मौके पर अध्यक्ष मिथुन चक्रवर्ती, सचिव जगत मार्डी, कोषाध्यक्ष मनोज नाहा, उपाध्यक्ष संतु कर्मकार, देवजीत मुखर्जी, बहादुर किस्कू, विश्वजीत भगत, बिरजू, विक्की सिंह, गणेश मछुआ, सुरेश पांडेय आदि उपस्थित थे।



Post Comment