शोभा देवी जनकल्याण फाउंडेशन ने किया भोजन एवं वस्त्र का वितरण

जमशेदपुर | शोभा देवी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को शोभा देवी जनकल्याण फाउंडेशन की ओर से बर्मामाइंस स्थित भारत सेवा संघ में वृद्धजनो के बीच भोजन एवं वस्त्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर अभय झा ने शोभा देवी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं भूखी रहकर दूसरों की सहायता की। ऐसी पुण्य आत्मा को कोटि-कोटि नमन।
फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास सिन्हा ने कहा कि यह फाउंडेशन 4 सालो से निरंतर समाज हित में कार्य करते आ रही है और आगे भी करते रहेगी उनहोने कहा कि फाउंडेशन की नीव हमारे पिता स्व जय शंकर प्रसाद ने वर्ष 2022 में मेरे माता जी की याद में रखी थी पिता द्वारा की गाई कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा साथ ही कार्यक्रम में आये हुए तमाम सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
ये थे उपस्थित
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास सिन्हा, युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा प्रभात सिंह चौहान, समाजसेवी भोला झा, पत्रकार मनोरंजन सिन्हा, नीरज साहू, सुशील सिन्हा, विक्की सिन्हा, अलका सिन्हा, अनिशा सिन्हा, सावी एवम वंशिका उपस्थित थे।



Post Comment