बागबेड़ा और पोटका में उत्पाद विभाग की छापेमारी

जमशेदपुर | सहायक आयुक्त उत्पाद (पूर्वी सिंहभूम) के निर्देश पर मंगलवार को जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध मदिरा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बागबेड़ा और पोटका में की गई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा स्थित एक घर में छापेमारी के दौरान लगभग 15 लीटर अवैध विदेशी शराब और 10 लीटर देसी महुआ के साथ संचालक राज कुमार को गिरफ्तार किया गया। वही दूसरी ओर पोटका थाना अंतर्गत लोवाडीह गांव में उत्पाद विभाग ने एक राशन दुकान में छापेमारी कर विभिन्न ब्रांड के लगभग 10 लीटर अवैध शराब जब्त किया। इस दौरान संचालक गणेश पात्रो मौके से भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्त राज कुमार सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि फरार आरोपियों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।



Post Comment