16 लाख का ब्राउन शुगर जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

सरायकेला | सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को कपाली ओ०पी० क्षेत्र में छापेमारी कर बड़े पैमाने में ब्राउन शुगर जब्त किया। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए कहा कि कपाली ओ०पी० अंतर्गत बंधुगोड़ा मे इम्तियाज खान के किराये के मकान में महाराजा अली नाम के लड़के द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर कपाली ओ०पी० क्षेत्र के बंधुगोड़ा में इम्तियाज खान के किराये के मकान में छापेमारी की गयी एवं मकान में मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर मकान और कमरे की तलाशी की गई। इस क्रम में महाराजा अली के कमरे से अलग-अलग पैकेट में कुल-679 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। साथ ही अवैध रूप से ब्राउन सुगर के परिवहन एवं खरीद-बिक्री में संलिप्त महाराजा अली, असगर अली एवं शबनम परवीण को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। गिरफ्तार प्राथमिकी में अभियुक्त महाराजा अली की पहचान ड्रग पैडलर के रूप में हुई है और उसके खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज है।
ये हुआ बरामद
बरामद ब्राउन शुगर की कुल मात्रा-679 पुड़िया / 82.80 ग्राम (अनुमानित कीमत 16,50,000/-), ब्राउन शुगर के वजन हेतु रखा एक इलेक्ट्रानिक वेट मशीन, बुलेट मोटरसाईकिल, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाईकिल, 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
इनकी हुई गिरफ्तारी
महाराजा अली, उम्र 22 वर्ष, पिता मो० अरशद, सा०-सिनी कमलपुर, सिनी ओ०पी०, थाना- सरायकेला। असगर अली, उम्र-52 वर्ष, पिता- मो० अलीजान, पता-बंधुगोड़ा नियर बड़गाछ एवं शबनम परवीण, उम्र 24 वर्ष, पति अशरफ अली, सा०-आई रोड़, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर । सभी का वर्तमान पता-इम्तियाज खान के मकान में किरायेदार, बंधुगोड़ा, कपाली, सरायकेला-खरसावाँ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
छापेमारी दल में ये थे शामिल
अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल अरविंद बिन्हा, कपाली ओ पी प्रभारी धीरंजन कुमार, पु०अ०नि० अनिता सोरेन, पु०अ०नि० खुर्शिद आलम, स०अ०नि० अख्तर अंसारी, स०अ०नि० शांति मिंज, बिपुल कुमार तिवारी, कचन ओझा, बसंत कुमार यादव, सिदीयू बानरा एवं अन्य कपाली ओ०पी० सशस्त्र बल शामिल थे।



Post Comment