माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति का हुआ भूमि पूजन

जमशेदपुर | माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन शनिवार को वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ। इस अवसर पर बतौर अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया।
जानकारी देते हुए महासचिव पप्पु कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार महालया से महानवमी तक प्रत्येक दिन संध्या 7:00 बजे महाआरती का आयोजन किया गया हैं एवं महासप्तमी, महाअष्टमी एवं महानवमी को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशाल महाप्रसाद एवं महासप्तमी, महाअष्टमी एवं महानवमी को ‘प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा तीन दिवसीय चैतन्य झांकी का भी भव्य आयोजन किया जाएगा।
कमिटी के सदस्य
मौके पर कमिटी के संरक्षक संतन ओझा, कन्हैया पाण्डेय, राजनारायण सिंह, दूधनाथ सिंह अध्यक्ष विकास सिंह, कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह, जय कृष्ण मिश्रा, कमलेश सिंह, सैलेन्द्र सिंह, संजय कुमार, राम विनय सिंह, राम जी शर्मा, तेज़ नारायण राय, पप्पु पोद्दार, अरविन्द सरायवाला, घनश्याम सिंह, रामाकृष्ण मिश्रा, भवेश प्रसाद, कंचन ओझा, अनूप वर्मा, भारती देवी, तारा सिंगारी, गीता सिंगारी, उषा शर्मा, निशा देवी, नीला देवी, उज्जवल पाठक, कृष्णा कुमार समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।



Post Comment