सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी समेत 7 को किया गिरफ्तार

रामगढ़ | सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में मंगलवार को गिद्दी सी कोलियरी परियोजना, अरगड्डा क्षेत्र, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के खनन सुरक्षा अधिकारी, ग्रेड-III लिपिक और सुरक्षा गार्ड, तथा चार निजी व्यक्तियो सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह है मामला

बताते चलें कि बीते 26 फरवरी को सीबीआइ व सीसीएल विजलेंस की टीम ने संयुक्त रूप से गिद्दी सी परियोजना में संचालित लोकल सेल मामले को लेकर औचक जांच पड़ताल की थी। जानकारी के मुताबिक सीसीएल के आरोपी लोक सेवकों ने रिश्वत लेकर कोयले की रोड सेल के दौरान कोयला लिफ्टर को अवैध रूप से कोयला उठाने की अनुमति दी थी। सभी आरोपियों को हिरासत में पूछताछ के लिए न्यायिक हिरासत प्राप्त करने के लिए विशेष न्यायाधीश, सीबीआई, रांची के माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस मामले की गहन जाँच चल रही है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपितों में गिद्दी सी परियोजना के तत्कालिक सुरक्षा पदाधिकारी सह डिस्पेच आफिसर अनिल कुमार, लोकल सेल कार्यालय कर्मी दीपक कुमार, सुरक्षा कर्मी नरेश कुमार, कोयला व्यापारी मो. तबारक, सद्दाम अंसारी, अरूण लाल व लोकल सेल संचालन से जुड़े इसराइल अंसारी शामिल है।

Post Comment

You May Have Missed