पुस्तक प्रेमियो को साकची में दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी समर्पित

जमशेदपुर| साकची स्ट्रेट माईल रोड स्थित जिला स्तरीय दिशोम गुरु मेमोरियल पुस्तकालय का शुभारंभ बुधवार को किया गया। नवनिर्मित जिला स्तरीय पुस्तकालय का शुभारंभ जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व विकास आयुक्त अरूण कुमार सिंह तथा उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में किया गया।
भवन के निचले तल पर दुकानों की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा बिल्डिंग में एक डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही एक किताब की दुकान, एक बहुदेशीय हॉल, एक कॉफी शॉप और एक एटीएम की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में 8 हजार किताबों की क्षमता वाली दिशोम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया गया है। इस लाइब्रेरी में 30 हजार किताबें रहेंगी। पुस्तक प्रेमी यहां बैठ कर किताबें पढ़ सकेंगे। इन किताबों में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, साइंस आदि के अलावा जनरल नॉलेज और बड़े-बड़े लेखकों की किताबें शामिल रहेंगी। भविष्य में इसमें किताबों की क्षमता को 30 हजार तक बढ़ाया जाएगा। इसके अतिरिक्त डिजिटल लाईब्रेरी की सुविधा भी उपलबध कराई जाएगी। लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आने वाले लोग जो भी सुझाव देंगे उसके अनुसार इस लाइब्रेरी की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इस लाइब्रेरी को संचालित करने के लिए पांच अधिकारियों की एक टीम बना दी गई है। यह टीम इस लाइब्रेरी की गतिविधियों पर नजर रखेगी।
ये रहेगी सुविधा
जिला स्तरीय पुस्तकालय (दिशोम गुरु मेमोरियल लाईब्रेरी) के प्रथम तल में लाइब्रेरी, रीडिंग रूम, दुकानें, शौचालय, द्वितीय एवं तृतीय तल पर ज़िला विज्ञान केंद्र सह डिजिटल लाइब्रेरी, रीडिंग रूम व शौचालय, चतुर्थ तल में व्यावसायिक उपयोग के लिए सभागार- कुल एरिया 22,500 स्क्वायर फीट 9300 स्क्वायर फीट एरिया में बना है कुल भवन- भवन में दो लिफ्ट व दो सीढ़ी की सुविधा, पूरे भवन परिसर में अग्निशामक यंत्र की विशेष व्यवस्था की गयी है। लाईब्रेरी से छात्र-छात्राओं को पढ़ने की सामग्री मिलेगी। यही नहीं, प्रतियोगी छात्राओं के लिए भी यहां कई पत्रिकाएं और किताबें होंगी। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है। भविष्य में सरकार यहां किताबों की संख्या और बढ़ाएगी। सुविधाओं में भी इजाफा होगा। यही नहीं, यहां निरंतर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। यहां बैठ कर छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं। उन्होने बताया कि लाईब्रेरी हेतु लोगों के द्वारा किताबों को डोनेट भी किया गया है।
ये थे उपस्थियों
इस अवसर पर विधायक मंगल कालिन्दी, विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व विकास आयुक्त सह पूर्व अपर मुख्य सचिव सह पूर्व नगर विकास विभाग के सचिव अरूण कुमार सिंह, उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार सहित बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी मौजूद थे।
लाईब्रेरी के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए सुविधा मिलेगी। इसके अलावे साहित्य एवं पुस्तक प्रेमी भी इस सुविधा से लाभांवित हो सकेंगे।
मंगल कालिंदी, विधायक, जुगसलाई।
यह पुस्तकालय परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा इससे जमशेदपुर में अध्ययन के नये केन्द्र के रूप में पहचान मिलेगी।
पूर्णिमा साह, विधायक, जमशेदपुर पूर्वी।
प्रशासन के द्वारा लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम पाठकों के लिए एक विश्वस्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना बहुत हीं सराहनीय कार्य है। इसके बेहतर संचालन एवं रख रखाव में समाज के सभी वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।
अरुण कुमार सिंह
लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और आम पाठकों के लिए एक विश्वस्तरीय अध्ययन सामग्री उपलब्ध रहेगी। विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ एक वातानुकूलित सभागार, पार्किंग की समुचित सुविधा मिलेगी।
कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम।



Post Comment