उपायुक्त ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

  • उपायुक्त राजीव रंजन ने जिला स्तरीय समारोह में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को किया सम्मानित
  • रविंद्र भवन सभागार में आयोजित समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
सम्मानित छात्र-छात्राओं के साथ उपायुक्त

जमशेदपुर | जिला प्रशासन द्वारा रविंद्र भवन सभागार साकची में शनिवार को जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जैक, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। समारोह में उपायुक्त राजीव रंजन ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों-अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

उपायुक्त ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं आने वाले समय में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम, डीटीओ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post Comment

You May Have Missed