ठगी मामले में शिवम को उत्तराखंड ले गई पुलिस

जमशेदपुर | साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को हारहरगुट्टू जेपी रोड निवासी शिवम कुमार साहू को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे ट्रांजिट रिमांड पर उत्तराखंड ले गई। मालूम हो कि उत्तराखंड के जनपतगढ़ साइबर थाना में 14 अप्रैल को लाखों रुपए के साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया था।



Post Comment