गैंगस्टर मनीष सिंह गिरोह का खास शैंकी गोयल गिरफ्तार

  • शहर में हत्या जैसी बड़ी वारदात और अवैध उगाही का रच रहा था साजिश।
शैंकी गोयल (फाइल फोटो)

जमशेदपुर | कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य शैंकी गोयल(35) को मंगलवार को पुलिस ने गोलमुरी स्थिति फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से महिंद्रा थार, मोबाइल और 15 ब्लैक चेक बरामद किया गया। शैंकी गैंगस्टर मनीष सिंह के इशारे पर शहर में हत्या और अवैध उगाही की साजिश रच रहा था। उक्त जानकारी बुधवार को आयोजित संवादाता सम्मेलन में सिटी एसपी ललित मीणा ने दी।

सिटी एसपी ने बताया कि एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घाघीडीह केंद्रीय कारा में बंद गैंगस्टर मनीष सिंह अपने सहयोगियो के साथ मिलकर शहर में किसी बड़ी हत्या जैसे वारदात को अंजाम देने और अवैध वसूली की योजना बना रहा था। एसएसपी के आदेश पर डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर मंगलवार को छापेमारी कर शैंकी को गिरफ्तार किया गया।

पुराना आपराधिक इतिहास

एसपी ने बताया कि शैंकी गोयल का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। शहर के कई थानों में उसके ऊपर हत्या जैसे कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। छापेमारी के वक्त अभियुक्त के पास से एक महिंद्रा थार, 3 मोबाइल फोन, 2 इकरारनामा और 15 ब्लैंक चेक बरामद हुआ।

टीम में ये थे शामिल

छापेमारी दल में डीएसपी विधि-बेवस्था तौकीर आलम, जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां, सुमित कुमार लकड़ा, कृष्ण कुमार यादव, विवेक कुमार पंडित सहित कई पुलिस के जवान शामिल थे।

Post Comment

You May Have Missed