गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

  • मास्टर माइंड साइबर अपराधी कृष्ण कुमार मंडल गिरफ्तार।
  • 11 मोबाइल, 13 सिम और 5 बाइक बरामद, फर्जी गैस बिल अपडेट एप से करता था ठगी।
प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी डॉ बिमल कुमार

गिरिडीह | गिरिडीह पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना और प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई। एसपी डॉ बिमल कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी विभिन्न गांवों में बैठकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उक्त जानकारी बुधवार को एसपी डॉ बिमल कुमार ने अपने कार्यालय में आयोजित संवादाता सम्मेलन में दी।

उन्होंने बताया कि साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने गावां थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को फर्जी लिंक भेजकर ठगी करते थे। लिंक डाउनलोड करते ही मोबाइल का एक्सेस अपराधियों के पास पहुंच जाता था और वे बैंक खातों से रकम उड़ाते थे।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में मेहंदु कुमार मंडल, कृष्ण कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, राजेश कुमार मंडल और अनिल कुमार मंडल शामिल हैं। सभी गावां थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ का पूर्व में भी साइबर अपराध से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है।

Post Comment

You May Have Missed