… नहीं तो फिर बारिश में डूब जाएगा बागबेड़ा का निचला इलाका

बागबेड़ा के नाले में जमा कचड़ा

जमशेदपुर | कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देने वाली है। हर बार की तरह इस बार भी अगर जिला के अधिकारी बागबेड़ा के निचले इलाके में पहले से ध्यान नहीं देंगे या तैयारिया पहले से नहीं करेंगे तो फिर बारिश में बागबेड़ा का निचला इलाका डूब जाएगा। इससे लगभग 700 परिवारों को परेशानी होगी।

मालूम हो कि जब हमारी टीम बागबेड़ा के इलाकों में पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बताया कि कई छोटे-बड़े नाले कचड़ो के मलबे से भरा पड़ा है, जिससे बारिश के पानी का बहाव रुक जाएगा। मलबे से नाला नाली में तब्दील हो चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन को पहले से नालो की सफाई करानी चाहिए।

स्लुइस गेट की स्थिति दयनीय

स्लुइस गेट बागबेड़ा

मालूम हो कि नियंत्रण के लिए रिवर व्यू कॉलोनी और शिव घाट के पास एक स्लुइस गेट बनाया गया था। जानकारी मिलने पर जब हमारी टीम वहां पहुंची तो स्थिति देखकर दंग रह गए। मन में एक ही सवाल था कि ये स्लुइस गेट है या फिर कोई कबाड़। स्थानीय लोगों से जब बातचीत की गई तो मालूम हुआ कि बागबेड़ा के निचले इलाकों में जब बाढ़ आता है तब ही अधिकारियों को स्लुइस गेट का ध्यान आता है।

Post Comment

You May Have Missed