जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्या, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

अपने कार्यालय में नागरिकों की समस्या सुनते उपायुक्त

जमशेदपुर | जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिया।

जन शिकायत निवारण दिवस में राशन कार्ड, बकाया राशि भुगतान, दुकान आवंटन, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, बिजली एवं पानी का कटा हुआ कनेक्शन बहाल करने, चिकित्सीय सहायता, सार्वजनिक शौचालय की साफ-सफाई, आरटीई के तहत नामांकन, जन्म प्रमाण पत्र, नाली निर्माण, छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन, शस्त्र लाइसेंस, पारिवारिक विवाद एवं जमीन विवाद समेत विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही अन्य सामाजिक एवं जनहित से सम्बंधित ज्ञापन भी नागरिकों ने उपायुक्त के समक्ष रखा।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। सभी विभागीय पदाधिकारी संवेदनशीलता के साथ प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करें तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।

Post Comment

You May Have Missed